देश की खबरें | ममता उत्तर बंगाल दौरे के बाद तीन दिनों के लिए गोवा यात्रा पर रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के अपनी पांच दिवसीय दौरे के समापन के बाद बृहस्पतिवार को गोवा के लिए रवाना हो गयीं जहां विधानसभा चुनाव होने हैं।

सिलीगुड़ी, 28 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के अपनी पांच दिवसीय दौरे के समापन के बाद बृहस्पतिवार को गोवा के लिए रवाना हो गयीं जहां विधानसभा चुनाव होने हैं।

बनर्जी ने दिन में कुर्सियोंग में स्थानीय बच्चों एवं पर्यटकों से बातचीत की और फिर वह सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गयीं।

हवाई अड्डे पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं कुर्सियोंग से आ रही हूं और गोवा जा रही हूं। मैं वहां तीन दिन रहूंगी । मैं गोवा की अपनी यात्रा को लेकर उत्साहित हूं। ’’

उससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह चाय बागान के श्रमिकों एवं बच्चों समेत पहाड़ी क्षेत्र में विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलीं। उन्होंने इन पांच दिनों के दौरान समीक्षा बैठकों एवं जनसभाओं में हिस्सा लिया।

उनकी गोवा ऐसे समय में हो रही है जब कुछ महीने बाद वहां विधानसभा चुनाव होने हैं।

बनर्जी की गोवा यात्रा पर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि वह निश्चित ही वहां पर्यटक के रूप जा सकती हैं और वहां की मनोहारी दृश्य का आनंद ले सकती हैं लेकिन उन्हें ‘भाजपा को अपदस्थ करने की अपनी महत्वाकांक्षा का परित्याग करना होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह अहसास करेंगी कि उनकी पार्टी के विपरीत भाजपा विपक्षी दलों को जगह देती है , न कि उसके नेताओं पर हमला करती है। उनके शासन में तृणमूल के लोगों के हमले में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की जान चली गयी। ’’

हालांकि तृणमूल सांसद सौगात राय ने दावा किया कि गोवा के लोग भाजपा सरकार के कुशासन से तंग हो चुके हैं और उन्होंने उसे ममता बनर्जी द्वारा दी जा रही टक्कर की प्रशंसा की है।

तृणमूल के एक प्रवक्ता ने पहले कहा था, ‘‘तीन दिनों की इस यात्रा के दौरान बनर्जी बुद्धिजीवियों, चिंतकों, पेशेवरों एवं अन्य से मिलेंगे । ’’

प्रवक्ता ने उससे ज्यादा नहीं बताया। वैसे मंगलवार को गोवा में बनर्जी के पोस्टर एवं होर्डिंग फटे पाये गये थे।

पिछले सप्ताह बनर्जी ने गोवा यात्रा का ऐलान करते हुए विपक्षी दलों से उनका साथ देने और सत्तारूढ़ भाजपा को हराने की अपील की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी