देश की खबरें | ममता समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करने वाराणसी रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गयी, जहां वह विधानसभा चुनाव में वाराणसी में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

कोलकाता, दो मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गयी, जहां वह विधानसभा चुनाव में वाराणसी में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

बनर्जी 108 नगर निकायों के चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद शाम को वाराणसी के लिए रवाना हो गयी। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 102 निकायों में विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है।

टीएमसी के सूत्रों ने बताया कि बनर्जी वाराणसी में बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव के साथ एक रैली करेंगी और शुक्रवार शाम को कोलकाता लौटेंगी। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।

बनर्जी ने यहां कहा, ‘‘मैं समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए प्रचार करने वाराणसी जा रही हूं। मैं विश्वनाथ मंदिर घाट भी जाऊंगी और वहां दीया जलाऊंगी।’’

खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी भी वाराणसी में बृहस्पतिवार को होने वाली चुनावी रैली में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बनर्जी के साथ शामिल होंगे।

बनर्जी सात-आठ फरवरी को भी उत्तर प्रदेश गयी थीं और उन्होंने लखनऊ में यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\