एजेंसी न्यूज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शरद पवार के आवास पर 'हमले' की निंदा की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर हुए हमले की शनिवार को निंदा की.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शरद पवार के आवास पर 'हमले' की निंदा की
ममता बनर्जी व शरद पवार (Photo Credits Facebook)

कोलकाता, 9 अप्रैल : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर हुए हमले की शनिवार को निंदा की. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 100 से अधिक हड़ताली कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुंबई में पवार के आवास के बाहर अचानक और उग्र प्रदर्शन किया. उस समय पवार अपने घर पर ही मौजूद थे.

एमएसआरटीसी के कर्मचारियों का आरोप है कि उनके मुद्दों का समाधान करने के लिए राकांपा प्रमुख ने कुछ नहीं किया. पवार की बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहीं. अंततः पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और 107 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. ममता ने पवार के आवास पर हुए प्रदर्शन का विरोध करते हुए ट्वीट किया, "मैं भारत की सबसे वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों में से एक, शरद पवार के आवास पर हुए हमले की निंदा करती हूं. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बयान का स्वागत करती हूं." यह भी पढ़ें : अगर आप भारत को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहां चले जाइए : मरियम ने प्रधानमंत्री खान से कहा

विरोध प्रदर्शन के बाद पवार ने कहा कि आक्रोशित एमएसआरटीसी कार्यकर्ताओं को एक नासमझ नेतृत्व द्वारा गुमराह किया गया था. राज्य में सत्तारूढ़ महाविकास आघाडी सरकार के नेताओं ने इस घटना की निंदा की है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुलिस को "हमले" के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).