देश की खबरें | ममता ने पेगासस प्रकरण को ‘वाटरगेट’ से अधिक खतरनाक करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, पत्रकारों, नेताओं और अन्य की जासूसी कराने का प्रकरण अमेरिका में रिचर्ड निक्सन के शासनकाल में सामने आए ‘वाटरगेट’ प्रकरण से भी अधिक खतरनाक है।

कोलकाता, 22 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, पत्रकारों, नेताओं और अन्य की जासूसी कराने का प्रकरण अमेरिका में रिचर्ड निक्सन के शासनकाल में सामने आए ‘वाटरगेट’ प्रकरण से भी अधिक खतरनाक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पाईवेयर के दुरुपयोग के खिलाफ नागरिक समाज के लोगों, छात्रों और पत्रकारों को उठ खड़ा होना चाहिए।

बनर्जी ने कहा कि स्पाईवेयर लगाने वालों के पास प्रशांत किशोर और उनके बीच हुईं चुनाव रणनीति बैठकों के बारे में भी विस्तृत जानकारी थी।

बनर्जी ने कथित जासूसी को ‘‘महा-आपातकाल’’ करार दिया।

मुख्यमंत्री ने यहां राज्य सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने सभी निष्पक्ष संस्थानों का राजनीतिकरण कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पेगासस, वाटरगेट स्कैंडल से भी अधिक खतरनाक है, यह महा-आपातकाल है।’’

उल्लेखनीय है कि वाटरगेट प्रकरण अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की जासूसी कराए जाने से जुड़ा था और इसके चलते निक्सन को इस्तीफा देना पड़ा था।

बनर्जी ने कहा, ‘‘वे (भाजपा नेतृत्व) यहां तक कि अपने मंत्रियों और अधिकारियों पर भी विश्वास नहीं करते। मैंने सुना है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कई लोगों के फोन टैप किए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रेस क्लब, एडिटर्स गिल्ड, हर किसी को एकजुट होना चाहिए। भाजपा मीडिया को डराने की कोशिश कर रही है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इतना बड़ा मामला सामने आया है तो यह प्रधानमंत्री या केंद्रीय गृह मंत्री का दायित्व बनता है कि वे संसद में बयान दें।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह करने की जगह वे उन लोगों को दबाने में लगे हैं जो उनके खिलाफ आवाज उठाते हैं। वे दैनिक भास्कर की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं जिसने भाजपा के कुशासन के खिलाफ आवाज उठाई।’’

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कर चोरी के आरोप में दैनिक भास्कर के कार्यालयों पर छापेमारी की।

बनर्जी ने कहा, ‘‘उनका खेल खतरनाक है। इस तानाशाही का भारत के लोग समर्थन नहीं करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस