देश की खबरें | ममता बनर्जी 28 अक्टूबर को गोवा का दौरा करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि वह 28 अक्टूबर को पहली बार गोवा का दौरा करेंगी और उन्होंने राजनीतिक दलों तथा व्यक्तियों से राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए उनकी पार्टी में शामिल होने की अपील की।

पणजी, 23 अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि वह 28 अक्टूबर को पहली बार गोवा का दौरा करेंगी और उन्होंने राजनीतिक दलों तथा व्यक्तियों से राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए उनकी पार्टी में शामिल होने की अपील की।

टीएमसी ने गोवा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के अपने फैसले की पहले ही घोषणा की हुई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं 28 अक्टूबर को गोवा का पहला दौरा करने के लिए तैयार हूं, तो मैं सभी लोगों, संगठनों और राजनीतिक दलों से भाजपा और उनके विभाजनकारी एजेंडे को हराने के लिए पार्टी में शामिल होने की अपील करती हूं। गोवा के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में काफी कुछ झेला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक साथ मिलकर हम नयी सरकार बनाकर गोवा के लिए एक नयी सुबह की शुरुआत करेंगे जो सच्चे मायने में गोवा के लोगों की सरकार होगी और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।’’

इससे पहले पार्टी ने घोषणा की थी कि बनर्जी इस महीने के अंत तक राज्य का दौरा करेंगी। टीएमसी ने शुक्रवार को गोवा के पूर्व मुख्यमंत्रत्री लुईजिन्हो फलेरो को अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वह एक महीने से भी कम समय पहले ही टीएमसी में शामिल हुए हैं।

पिछले कुछ दिनों में गोवा से कांग्रेस के कई नेता टीएमसी में शामिल हुए हैं जबकि निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने भी पार्टी को अपना समर्थन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी