देश की खबरें | निवेश आकर्षित करने के लिए सितंबर में स्पेन, दुबई की यात्रा करेंगी ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी निवेश को आकर्षित करने के लिए सितंबर में दुबई और स्पेन की यात्रा कर सकती हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 31 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी निवेश को आकर्षित करने के लिए सितंबर में दुबई और स्पेन की यात्रा कर सकती हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बनर्जी की यात्रा को मंजूरी दे दी है। यात्रा सितंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा कि बनर्जी संभवत: 13 सितंबर को दुबई रवाना होंगी और उसके बाद स्पेन का दौरा करेंगी।

अधिकारी ने कहा कि उनकी यात्रा 23 सितंबर तक जारी रह सकती है।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के दोनों देशों के उद्योगपतियों और दिग्गज कारोबारियों से मुलाकात करने की उम्मीद है।”

साल 2021 में, केंद्र सरकार ने बनर्जी को विश्व शांति सम्मेलन में भाग लेने के लिए रोम जाने की अनुमति नहीं दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट