देश की खबरें | विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु रवाना हुईं ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी भाजपा विरोधी दलों की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को बेंगलुरु रवाना हो गईं।

कोलकाता, 17 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी भाजपा विरोधी दलों की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को बेंगलुरु रवाना हो गईं।

ममता के साथ उनके भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी भी हैं।

दो दिवसीय बैठक के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) समेत 24 विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया है।

साल 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबले के लिए गठबंधन तैयार करने के सिलसिले में 23 जून को लगभग 15 विपक्षी दलों की बैठक हुई थी।

टीएमसी के सूत्रों ने कहा कि हालांकि बनर्जी बैठक में मौजूद रहेंगी, लेकिन सर्जरी के बाद डॉक्टरों द्वारा निर्धारित दिनचर्या के कारण वह सोमवार शाम को आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगी।

बनर्जी का 18 जुलाई को लौटने का कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी