एजेंसी न्यूज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चार दिवसीय दौरे पर आज दिल्ली आ रहीं हैं, नीति आयोग की बैठक में लेंगी हिस्सा

छत्तीसगढ़ में ‘हर घर झंडा’ कार्यक्रम के तहत राज्य के स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया तिरंगा झंडा फहराया जाएगा. जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया,“आजादी के अमृत वर्ष को यादगार बनाने के लिए हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चार दिवसीय दौरे पर आज दिल्ली आ रहीं हैं, नीति आयोग की बैठक में लेंगी हिस्सा
ममता बनर्जी (Photo Credits: Twitter)

रायपुर, 4 अगस्त : छत्तीसगढ़ में ‘हर घर झंडा’ कार्यक्रम के तहत राज्य के स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया तिरंगा झंडा फहराया जाएगा. जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया,“आजादी के अमृत वर्ष को यादगार बनाने के लिए हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हर घर झंडा कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया तिरंगा झंडा फहराया जाएगा.” उन्होंने कहा, “इस अभियान को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की स्व-सहायता समूह की महिलाएं देश भक्ति की भावना के साथ तिरंगा झंडा तैयार कर रही हैं साथ ही स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त भी कर रही हैं.” उन्होंने बताया, “दंतेवाड़ा जिले की पार्वती स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडा बनाया जा रहा है. ये महिलाएं झंडे बनाने के काम को महज काम नहीं बल्कि देश सेवा के रूप में देख रही हैं.”

महासमुन्द जिले के कोमाखान की महिला स्व-सहायता समूह की यामिनी साहू ने बताया कि उन्हें हाल में ही डेढ़ हजार झंडे बनाने का ऑर्डर मिला है, इसके बाद औ ऑर्डर मिलने वाले हैं. साहू ने बताया कि उनके समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए झंडे जिले के घरों और सरकारी कार्यालयों में फहराए जाएंगे जो उनके लिए गौरव की बात है. आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तिरंगा झंडा बनाने के लिए खादी का कपड़ा स्थानीय स्तर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से खरीदे गए हैं और पॉलिस्टर का वस्त्र, कपड़ा मिलों से मंगाया गया है. यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं तूलिका, गुरदीप और घोषाल को बधाई दी

अधिकारियों ने बताया कि महिला समूहों की सदस्यों द्वारा बनाए गए इन झंडों को किफायती दरों पर सी मार्ट के साथ गांव-गांव की उचित मूल्य की राशन की दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. ,उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इस महोत्सव के तहत 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा. अभियान के दौरान देश के नागरिक अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराकर आजादी का जश्न मनाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).