Noida: मामा पर नाबालिग भांजी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोप
थाना कासना क्षेत्र के डाढा गांव से एक किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार के आरोपी उसके मामा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.
नोएडा, 14 मई : थाना कासना क्षेत्र के डाढा गांव (Dadha Village) से एक किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार के आरोपी उसके मामा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के डाढा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को पलवल निवासी प्रमोद कुछ दिन पहले बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था.
उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना कासना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है. मीडिया प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिश्ते में किशोरी का मामा लगता है. यह भी पढ़ें : PM-Kisan Yojana: प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान योजना के तहत वित्तीय लाभ की 8वीं किस्त जारी की
उन्होंने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में यह बात सामने आयी है कि आरोपी ने किशोरी से काफी दिनों तक बलात्कार किया है.
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

