एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मालविका बंसोड़ चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में यामागुची से हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रतिभाशाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां दो बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची की चुनौती से पार पाने में नाकाम रही।

खेल की खबरें | मालविका बंसोड़ चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में यामागुची से हारी

चांग्झू (चीन), 20 सितंबर प्रतिभाशाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां दो बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची की चुनौती से पार पाने में नाकाम रही।

जापान की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर काबिज मालविका को सीधे गेमों में 10-21, 16-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

मालविका की हार के साथ ही इस सुपर 1000 टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। इस 22 साल की खिलाड़ी ने इससे पहले अंतिम 16 दौर में दो बार की राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता और स्कॉटलैंड की 25वीं रैंकिंग वाली क्रिस्टी गिलमोर को शिकस्त दी थी। उन्होंने अंतिम 32 दौर में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का पर यादगार जीत दर्ज की थी।

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी यामागुची के खिलाफ मालविका की यह लगातार तीसरी हार थी।

विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज यामागुची ने शुरुआती गेम में नागपुर की इस खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने 12-4 की बड़ी बढ़त बनाने के बाद 21-10 से आसानी से इसे अपने नाम किया।

मालविका ने हालांकि दूसरे गेम में मजबूत वापसी की और यामागुची को कड़ी टक्कर देते हुए स्कोर को 15-15 कर दिया। यामागुची ने इसके बाद अनुभव और कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए इस गेम को 21-16 से जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).