विदेश की खबरें | माली : जिहादियों ने राजधानी के नजदीक अहम सैन्य अड्डे पर हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में गत 10 साल से जारी उग्रवाद में पहली बार है, जब माली के सबसे बड़े काटी सैन्य ठिकाने को चरमपंथी विद्रोहियों ने निशाना बनाया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में गत 10 साल से जारी उग्रवाद में पहली बार है, जब माली के सबसे बड़े काटी सैन्य ठिकाने को चरमपंथी विद्रोहियों ने निशाना बनाया है।

सेना द्वारा बयान में कहा गया कि स्थानीय समायनुसार सुबह करीब पांच बजे सैन्य शिविर पर विस्फोटकों से लदे दो वाहनों से धमाका किया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘माली की सेना ने काटी बैरक पर हुए आतंकवादी हमले के जवाब में त्वरित कार्रवाई की और सात हमलावरों को मार गिराया जबकि आठ अन्य को गिरफ्तार कर लिया।’’

पहचान गुप्त रखने की शर्त पर एक सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘आतंकवादियों ने पहले सैन्य शिविर के द्वार पर विस्फोटकों से लदे वाहनों में धमाका किया और इसके बाद शिविर पर गोले दागे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘चरमपंथियों का दूसरा समूह पैदल ही मौका पाकर शिविर में दाखिल हो गया और वहां मौजूदा वाहनों में आग लगानी शुरू कर दी। हमलावर दो सैन्य वाहन चोरी कर के भी भागे हैं।’’

सेना ने बताया कि शुक्रवार को काटी बैरक पर हुए हमले से पहले उग्रवादियों ने बृहस्पतिवार को भी कई हमले किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\