देश की खबरें | मालेगांव विस्फोट: पुरोहित ने मामला निरस्त करने के लिए उच्च न्यायालय में दायर की याचिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट के मामले के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने बंबई उच्च न्यायालय में ताजा याचिका दायर कर अपने खिलाफ लगे आरोपों को निरस्त करने का आग्रह किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार सितंबर मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट के मामले के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने बंबई उच्च न्यायालय में ताजा याचिका दायर कर अपने खिलाफ लगे आरोपों को निरस्त करने का आग्रह किया है।

उनके वकील एवं पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने शुक्रवार को अदालत से कहा कि पुरोहित सेना के खुफिया अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे और उन्हें ‘‘फंसा’’ दिया गया।

यह भी पढ़े | Teacher’s Day 2020: मिलिए 16 वर्ष के ‘नन्हे मास्टरजी’ से, 8 वर्षों से पढ़ा रहे हैं गरीब बच्‍चों को.

याचिका में यह भी कहा गया कि पुरोहित सेवारत सैन्य अधिकारी थे, लेकिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उन पर मुकदमा चलाने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत पूर्व अनुमति नहीं ली।

न्यायमूर्ति एस एस शिन्दे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ के समक्ष रोहतगी ने कहा कि पुरोहित सेना की खुफिया इकाई में काम कर रहे थे। वह 2008 के मालेगांव विस्फोट से पहले खुफिया अधिकारी के रूप में ‘‘अपना दायित्व निभाते हुए’’ साजिश रचने संबंधी बैठकों में शामिल हुए।

यह भी पढ़े | Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ 64 सीटों पर होंगे उपचुनाव.

उन्होंने दलील दी कि इसलिए एनआईए को पुरोहित पर मुकदमा चलाने के लिए सीआरपीसी की धारा 197 के तहत पूर्व अनुमति लेनी चाहिए थी। लोकसेवक पर मुकदमा चलाने के लिए धारा 197 के तहत सरकार से अनुमति लेने की आवश्यकता होती है।

रोहतगी ने दलील दी कि सेना ने उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद 2017 में पुरोहित को नौकरी पर बहाल कर दिया था। शीर्ष अदालत ने अपने जमानत आदेश में रेखांकित किया था कि पुरोहित ने अपना दायित्व निभाने के रूप में साजिश संबंधी बैठकों में हिस्सा लिया।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा, ‘‘उनका (पुरोहित) काम धार्मिक चरमपंथियों की बैठकों में घुसने और फिर उसकी खबर सेना को देने का था। उन्हें मामले में फंसा दिया गया और उन्होंने उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने तक आठ साल जेल में गुजारे।’’

एनआई ने अपने हलफनामे में पुरोहित की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि साजिश संबंधी बैठकों में शामिल होते समय पुरोहित सेना के लिए काम नहीं कर रहे थे, इसलिए मुकदमे के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं थी।

एनआईए ने कहा कि निचली अदालत और उच्च न्यायालय ने पूर्व में आरोपमुक्त करने का आग्रह करने वाली पुरोहित की याचिका को खारिज कर दिया था। इसी तरह की राहत मांगने वाली एक और अपील उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है, इसलिए वह ताजा याचिका दायर नहीं कर सकते।

उच्च न्यायालय ने पुरोहित के वकीलों को एनआईए के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय प्रदान करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तारीख निर्धारित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू