देश की खबरें | मालेगांव विस्फोट: मामले की सुनवाई निर्णायक चरण में पहुंची, एनआईए अदालत 24 जुलाई से अंतिम दलील सुनेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मालेगांव में बम विस्फोट के करीब 16 साल बाद इस मामले की सुनवाई निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मामलों की विशेष अदालत अंतिम दलीलों की सुनवाई बुधवार से करेगी।

मुंबई, 23 जुलाई मालेगांव में बम विस्फोट के करीब 16 साल बाद इस मामले की सुनवाई निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मामलों की विशेष अदालत अंतिम दलीलों की सुनवाई बुधवार से करेगी।

वर्ष 2008 में हुए इस बम धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज इस मामले के सात आरोपियों में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर शामिल हैं। हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने उनमें से एक समीर कुलकर्णी के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

अदालत ने मंगलवार को बचाव पक्ष के अंतिम गवाह के परीक्षण के साथ साक्ष्यों की रिकॉर्डिंग पूरी कर ली। न्यायाधीश ए के लाहोटी अब फैसला सुनाने से पहले अभियोजन और बचाव पक्ष की आखिरी बार दलील सुनेंगे।

उत्तरी महाराष्ट्र में मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर मालेगांव शहर में 29 सितंबर, 2008 को एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल में लगाए गए विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से कम से कम छह लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक घायल हो गए।

पूरे मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने 323 गवाहों का परीक्षण किया। हालांकि, उनमें से 34 बाद में मुकर गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\