देश की खबरें | कान्हा टाइगर रिजर्व से नर बाघ को भोपाल के वन विहार लाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला के घोरेला बाड़े में रखे गये एक नर बाघ को शनिवार को भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया।

जियो

भोपाल, सात जून कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला के घोरेला बाड़े में रखे गये एक नर बाघ को शनिवार को भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि बाघ का नाम सरन रखा गया है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र : पिछले 24 घंटों में एक और पुलिस कर्मी ने COVID-19 पॉजिटिव, कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या हुई 2,562 : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बाघ के आगमन के साथ वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में अब 14 बाघ हो गये हैं।

अभी इस बाघ को पृथक रखा गया है।

यह भी पढ़े | Petrol and Diesel Price: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा- COVID-19 लॉकडाउन में ढील के बाद अब ईंधन की बिक्री सुधरेगी.

अधिकारी ने महाराष्ट्र के मुख्य वन्य-प्राणी अभिरक्षक के हवाले से बताया कि इस बाघ ने अक्टूबर-2018 में अमरावती जिले में दो लोगों को मारा था।

उन्होंने कहा कि यह बाघ दिसम्बर 2018 में भटक कर बैतूल आ गया था। इस नर बाघ को 11 दिसम्बर 2018 को बैतूल जिले के सारणी कस्बे के रिहायशी इलाके से रेस्क्यू किया था और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में छोड़कर इसे प्राकृतिक रहवास में रहने का एक अवसर भी प्रदान किया गया था, किन्तु इस बाघ की रिहायशी क्षेत्र में रहने एवं लौटने की प्रवृत्ति के कारण यह दोबारा रिहायशी क्षेत्र में पहुँच गया था।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बाघ को 10 फरवरी 2019 को पुन: बैतूल जिले के सारणी कस्बे के रिहायशी क्षेत्र से रेस्क्यू किया और कान्हा टाइगर रिजर्व के घोरेला बाड़े में रखा गया।

उन्होंने बताया कि इस बाघ को कान्हा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक एवं वन्य-प्राणी चिकित्सक दल द्वारा भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया है।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स