खेल की खबरें | मलेशिया मास्टर्स : प्रणय, करूणाकरन, श्रीकांत जीते, सिंधू बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत समेत पुरूष खिलाड़ियों ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरूआत की लेकिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू पहले दौर में हारकर बाहर हो गई ।
कुआलालम्पुर, 21 मई भारत के एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत समेत पुरूष खिलाड़ियों ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरूआत की लेकिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू पहले दौर में हारकर बाहर हो गई ।
प्रणय ने जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो को 19 . 21, 21 . 17, 21 . 16 से हराया । अब उनका सामना जापान के युशी तनाका से होगा ।
वहीं सतीश करूणाकरन ने चीनी ताइपे के तीसरी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन को 21 . 13, 21 . 14 से मात दी । अब वह फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से खेलेंगे ।
भारत के आयुष शेट्टी ने कनाडा के ब्रायन यांग को 20 . 22, 21 . 10, 21 . 8 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया ।
बाद में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने चीन के छठी रैंकिंग वाले लू गुआंग को 21 . 21, 13 . 21, 21 . 11 से हराया ।
सिंधू का खराब फॉर्म हालांकि जारी रहा और वह इस सुपर 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में वियतनाम की एंगुयेन थुए लिन्ह से 11 . 21, 21 . 14, 15 . 21 से हार गई ।
मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने इंडोनेशिया के अदनान मौलाना और इंडाह काहया सारी जमील को 21 . 18, 15 . 21, 21 . 14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।
असिथ सूर्या और अमृता प्रमुथेश को शीर्ष वरीयता प्राप्त जियांग झेंग बांग और वेइ याशिन ने 21 . 10, 21 . 12 से हराया ।
रोहन कपूर और रूत्विका शिवानी गाड्डे को चौथी वरीयता प्राप्त चीन की गुओ शिन वा और चेन फांग हुइ ने 21 . 10, 21 . 14 से मात दी ।
करूणाकरन और आद्या वरियाथ को इंडोनेशिया के वेरेल युस्तिन मूलिया और लीसा कुसुमवती ने 21 . 15, 21 . 16 से हराया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

