एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अशारी के दो गोल से मलेशिया ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फिरहान अशारी के दो गोल की मदद से मलेशिया ने गुरुवार को यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में 2023 एशियाई चैम्पियंस ट्राफी (एसीटी) हॉकी के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी।

खेल की खबरें | अशारी के दो गोल से मलेशिया ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

चेन्नई, तीन अगस्त फिरहान अशारी के दो गोल की मदद से मलेशिया ने गुरुवार को यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में 2023 एशियाई चैम्पियंस ट्राफी (एसीटी) हॉकी के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी।

मलेशिया के लिए अशारी ने 28वें और 29वें मिनट में गोल दागे जबकि एक अन्य गोल शेलो सिल्वेरियन ने 44वें मिनट में किया।

पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल अब्दुल रहमान ने 55वें मिनट में किया।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके बनाये लेकिन इसमें सफल नहीं रहीं।

दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों को कई मौके मिले जिसमें मलेशिया पेनल्टी कॉर्नर से गोल करने में चूक गया। लेकिन उसने मध्यांतर से दो मिनट पहले लगातार गोल कर दिये।

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने गोल करने के प्रयास में सेंध लगाना शुरु किया और कुछ मौकों पर करीब भी पहुंचा लेकिन कोई शॉट नेट के अंदर नहीं गया।

इस दौरान कई ‘इंजुरी स्टॉपेज’ हुए और तीसरे क्वार्टर के खत्म होने से एक मिनट पहले मलेशिया ने बढ़त तिगुनी कर दी।

अंतिम क्वार्टर में पाकिस्तान को 53वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला लेकिन मलेशियाई गोलकीपर मुहाजिर अब्दू ने उनके प्रयास को विफल कर दिया।

दो मिनट बाद पाकिस्तानी टीम ने सांत्वना गोल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).