खेल की खबरें | मालविका हाइलो ओपन में उपविजेता रहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ रविवार को यहां डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड से 10-21, 15-21 से हारकर हाइलो ओपन सुपर 300 में उपविजेता रहीं।
सारब्रकेन (जर्मनी), तीन नवंबर भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ रविवार को यहां डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड से 10-21, 15-21 से हारकर हाइलो ओपन सुपर 300 में उपविजेता रहीं।
23 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी 43 मिनट में मैच हार गईं।
शुरुआती गेम में ब्लिचफेल्ट ने मालविका की गलतियों का फायदा उठाया और लगातार आठ अंक हासिल करते हुए 17-10 की बढ़त बनाकर गेम आसानी से जीत लिया।
मालविका ने दूसरे गेम में वापसी की और 11-8 से आगे हो गईं। लेकिन ब्लिचफेल्ट शक्तिशाली क्रॉस-कोर्ट स्मैश से 12-12 की बराबरी पर पहुंच गईं। फिर लगातार पांच अंक हासिल करके खिताब हासिल किया।
मालविका का यह दूसरा मेजर फाइनल था। इससे पहले वह 2022 में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल के खिताबी दौर में पहुंची थीं जहां उन्हें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने हराया था।
मालविका ने सितंबर में चीन ओपन सुपर 100 के क्वार्टर फाइनल से बाहर होने से पहले शुरुआती दौर में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को शिकस्त देकर सुर्खियां बटोरीं थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

