देश की खबरें | माकन ने दिल्ली के अस्पतालों के 70 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से आग्रह किया है कि वह दिल्ली सरकार और केंद्र को अस्पतालों के 70 फीसदी बेड कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए तैयार एवं आरक्षित करने का निर्देश दे।

जियो

नयी दिल्ली, नौ जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से आग्रह किया है कि वह दिल्ली सरकार और केंद्र को अस्पतालों के 70 फीसदी बेड कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए तैयार एवं आरक्षित करने का निर्देश दे।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन तभी खोला जाना चाहिए जब संक्रमण की मौजूदा दर 27 फीसदी से घटकर 10 फीसदी हो जाए।

यह भी पढ़े | ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, कोरोना के लक्षण दिखे: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आयोग के समक्ष दायर अपनी याचिका में पूर्व केंद्रीय मंत्री माकन ने कहा कि दिल्ली में लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए मानवाधिकार आयोग के तत्काल दखल की जरूरत है।

उन्होंने यह याचिका उस वक्त दी है जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों को बेड की उपलब्धता नहीं होने की वजह से अस्पतालों में भर्ती नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना वायरस का अब तक नहीं हुआ सामुदायिक प्रसार, डीडीएमए की बैठक में हुई समीक्षा.

माकन ने ट्वीट किया, ‘‘हम आपसे आग्रह करते हैं कि दिल्ली सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में लोगों के जीवन की रक्षा करने का निर्देश दिया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व गृह राज्य मंत्री (प्रभारी मानवाधिकार विभाग) के तौर पर मैं यह निर्देश जारी करने की मांग करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का रुख कर रहा हूं कि दिल्ली एवं केंद्र सरकार अस्पतालों में 70 फीसदी बेड कोविड मरीजों के लिए तैयार एवं आरक्षित करें।’’

मानवाधिकार आयोग के प्रमुख न्यायमूर्ति एच एल दत्तू को लिखे पत्र में माकन ने कहा कि दिल्ली सरकार को डाक्टर महेश वर्मा समिति की रिपोर्ट के मुताबिक 10,000 वेंटिलेटर और 42,000 बेड तैयार रखने होंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन तभी खोला जाए जब जांच के मुकाबले संक्रमण का अनुपात 27 फीसदी से घटकर 10 फीसदी हो जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें