देश की खबरें | माकन ने दिल्ली में ‘लाडली’ योजना को रोके जाने का आरोप लगाया, आप ने इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार के समय शुरू की गई ‘लाडली’ योजना को आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में रोक दिया गया और लाभार्थियों को 618 करोड़ रुपये की अदायगी नहीं की गई।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार के समय शुरू की गई ‘लाडली’ योजना को आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में रोक दिया गया और लाभार्थियों को 618 करोड़ रुपये की अदायगी नहीं की गई।

आप ने माकन के आरोपों को खारिज किया है।

माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शीला दीक्षित जी ने लिंग अनुपात को बराबर रखने और बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली में एक जनवरी, 2008 को लाडली योजना की शुरुआत की। लाडली योजना में घर में पैदा होने वाली बेटी को 10 हजार रुपये और अस्पताल में पैदा होने वाली बेटी को 11 हजार रुपये सरकार देती थी। पहली कक्षा में 5000 रुपये, छठी कक्षा में 5000 रुपये, 9वी में 5000 रुपये, 10वी पास करने पर 5000 रुपये और 12वीं कक्षा में पहुंचने 5000 रुपये और 18 वर्ष की आयु में 1 लाख रुपये दिए जाते थे।’’

उन्होंने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ‘रिपोर्ट’ का हवाला देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लाडली योजना को लागू नही कर पाई ।

माकन ने कहा, "कैग की रिपोर्ट के अनुसार, 2008-09 में जब योजना शुरू की गई थी, तब कुल 20,242 बेटियों का पंजीकरण हुआ था। यह जन्म के समय पंजीकरण के तहत किया गया था। 2009-10 में यह संख्या बढ़कर 23,871 हो गई। हालांकि, 2020-21 में पंजीकरण घटकर 3,153 रह गया है।" उन्होंने कहा कि इसमें 700 प्रतिशत की गिरावट आई है।

उन्होंने कहा कि जब यह योजना शुरू हुई थी, तब इसके दो भाग थे। पहले में लड़की के जन्म के समय पंजीकरण के बाद पैसा दिया जाता था और दूसरा था कि अगर जन्म के समय पंजीकरण नहीं हुआ, तो बाद में (पंजीकरण) किया जा सकता था।

माकन ने आरोप लगाया, "सरकार ने इस योजना के लिए कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया है और न ही कोई कार्रवाई की है।"

माकन ने आरोप लगाया, "सरकार महिलाओं को 2,100 रुपये देने का वादा कर रही है, लेकिन लड़कियों के लिए बनाई गई योजना को लागू नहीं कर रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड