देश की खबरें | 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण किया और लोगों से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।

लखनऊ, 15 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण किया और लोगों से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।

चौधरी ने ध्वजारोहण के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर कहा, ‘‘देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के साथ ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।’’

चौधरी ने इसी पोस्‍ट में कहा,‘‘आइये, इस पुनीत अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल में लिए गए संकल्पों की सिद्धि के लिए प्रतिबद्ध हों एवं 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जय हिंद, जय भारत।’’

भाजपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि “अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर बलिदानियों के त्याग और बलिदान से लम्बे कालखंड की परतंत्रता के पश्चात देश स्वतंत्र हुआ है। स्वतंत्रता दिवस देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए प्रत्येक भारतीय द्वारा लिए जाने वाले संकल्प का दिन है।”

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक राष्ट्रगान किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब, अनुसूचित, किसान, महिला तथा युवा समेत सभी वर्गों के आर्थिक तथा सामाजिक उन्नति का माध्यम बनी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार मोदी जी के संकल्पों को धरातल पर साकार कर रही है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, मानवेन्द्र सिंह, देवेश कुमार, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, संजय राय, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\