एजेंसी न्यूज

चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई उपलब्ध कराएं : मणिपुर विस अध्यक्ष ने सरकार से कहा

पृथक-वास केंद्र में एक व्यक्ति के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद यह अपील की गई है।

चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई उपलब्ध कराएं : मणिपुर विस अध्यक्ष ने सरकार से कहा
जमात

इम्फाल, 16 मई मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य सरकार से पृथक-वास केंद्रों में तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निजी सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीआई) उपलब्ध कराने की अपील की है।

पृथक-वास केंद्र में एक व्यक्ति के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद यह अपील की गई है।

अपने निर्वाचन क्षेत्र सिंगजामेई में मणिपुर कॉलेज परिसर में पृथक-वास केंद्र खोले जाने के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने लोगों से संकट की इस घड़ी में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे योद्धाओं की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

पृथक-वास केंद्रों में काम कर रहे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें सरकार से अब तक पीपीई प्राप्त नहीं हुए हैं।

एक डॉक्टर ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर कहा, “यह सेना को बिना हथियारों एवं गोला-बारूद के दुश्मनों से लड़ने के लिए कहने जैसा है।”

डॉक्टर ने बताया कि पूर्वी इम्फाल जिले में पांच मई से एक पृथक-वास केंद्र में रह रहा व्यक्ति बृहस्पतिवार को संक्रमित पाया गया था। उसकी मां की कोविड-19 के चलते मुंबई में मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).