देश की खबरें | मकरज मामला : केंद्र ने कहा, मीडिया पर रोक के प्रयास से नागरिकों को जानने की स्वतंत्रता नष्ट होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि मरकज निजामुद्दीन मामले की रिपोर्टिंग रोकने के लिए समूचे मीडिया पर पूर्ण रोक संबंधी आदेश प्राप्त करने के एक मुस्लिम संगठन के प्रयास से लोगों की जानने की स्वतंत्रता प्रभावी रूप से नष्ट हो जाएगी। इसके साथ ही लोगों को सूचना देने का पत्रकारों का अधिकार भी प्रभावित होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अगस्त केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि मरकज निजामुद्दीन मामले की रिपोर्टिंग रोकने के लिए समूचे मीडिया पर पूर्ण रोक संबंधी आदेश प्राप्त करने के एक मुस्लिम संगठन के प्रयास से लोगों की जानने की स्वतंत्रता प्रभावी रूप से नष्ट हो जाएगी। इसके साथ ही लोगों को सूचना देने का पत्रकारों का अधिकार भी प्रभावित होगा।

सरकार ने कहा कि किसी विशिष्ट समाचार चैनल या एजेंसी द्वारा प्रकाशित या प्रसारित किसी भी आपत्तिजनक समाचार के बारे में कोई विशेष जानकारी के अभाव में संविधान और लागू होने वाले कानून केबल प्राधिकरण नेटवर्क नियमावली के तहत किसी भी प्राधिकरण को एकतरफा आदेश पारित करने का अधिकार नहीं देते हैं।

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash at Calicut Airport in Kozhikode: कोझिकोड विमान हादसे को लेकर पीएम मोदी ने केरल के सीएम पी. विजयन से फोन पर की बात, हालात का लिया जायजा.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने न्यायालय में एक याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि मरकज निज़ामुद्दीन में एक धार्मिक कार्यक्रम से संबंधित "फर्जी समाचार" के प्रसार को रोकने और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए केंद्र को निर्देश दिए जाएं।

जमीअत ने आरोप लगाया है कि तबलीगी जमात की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का इस्तेमाल पूरे मुस्लिम समुदाय को दोषी बनाने के लिए किया जा रहा है। याचिका में मीडिया को इस तरह की रिपोर्टों का प्रकाशन या प्रसारण रोकने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़े | केरल के कोझिकोड विमान हादसे को लेकर दुबई में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइ नंबर जारी किया: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मार्च में दिल्ली के मरकज़ निज़ामुद्दीन में तबलीगी जमात कार्यक्रम से कोरोना वायरस के प्रसार में तेजी आने का आरोप लगा था।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की खंडपीठ ने केंद्र के हलफनामे को रिकॉर्ड में लिया और याचिकाकर्ता को सुनवाई की अगली तारीख 26 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा।

जमीयत की याचिका के जवाब में दायर अपने हलफनामे में केंद्र ने कहा, "... मरकज निजामुद्दीन मुद्दे के संबंध में पूरे मीडिया पर पूर्ण ‘प्रतिबंध’ का अनुरोध राष्ट्र में समाज के संबंधित वर्गों के मामलों के बारे में जानने की नागरिकों की स्वतंत्रता और समाज को जानकारी देने का पत्रकार का अधिकार प्रभावी रूप नष्ट हो जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\