ICC Women's T20 World Cup 2024: विमेंस टी20 विश्व कप के लिये डब्ल्यूपीएल से तेज गेंदबाजों का पूल बनाना चाहते हैं अमोल मजूमदार

बांग्लादेश में होने वाले महिला टी20 विश्व कप में अब सात महीने ही रह गए हैं और भारत के मुख्य कोच अमोल मजमूदार उससे पहले महिला प्रीमियर लीग के जरिये तेज गेंदबाजों का एक पूल तैयार करना चाहते हैं ।

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

ICC Women's T20 World Cup 2024: बेंगलुरू, 28 फरवरी बांग्लादेश में होने वाले महिला टी20 विश्व कप में अब सात महीने ही रह गए हैं और भारत के मुख्य कोच अमोल मजमूदार उससे पहले महिला प्रीमियर लीग के जरिये तेज गेंदबाजों का एक पूल तैयार करना चाहते हैं. झूलन गोस्वामी के संन्यास के बाद भारत का तेज आक्रमण कमजोर हुआ है. इस समय भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर , टिटास साधु और अमनजोत कौर के पास है. यह भी पढ़ें: गेंदबाजों और स्मृति मंधाना ने आरसीबी को आठ विकेट से दिलाई जीत, गुजरात जाइंट्स की दूसरी हार

मजूमदार ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली श्रृंखला में चार तेज गेंदबाज थे. मैं डब्ल्यूपीएल से तेज गेंदबाजों का पूल बनाना चाहता हूं. गेंदबाजी आक्रमण अच्छा होने से काफी फर्क पड़ता है.’’

महिला टी20 विश्व कप सितंबर अक्टूबर में बांग्लादेश में खेला जायेगा. मजमूदार ने शेफाली वर्मा, एस मेघना और रिचा घोष के शानदार फॉर्म पर भी खुशी जताई.

उन्होंने कहा ,‘‘इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों श्रृंखलाओं में अच्छे प्रदर्शन से बल्लेबाजों का आत्मविश्वास बढा है. यह डब्ल्यूपीएल में भी दिखाई दे रहा है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, सातवीं बार टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 151 रनों का लक्ष्य, नैट सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब