एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नगालैंड के दीमापुर में भीषण आग, एक की मौत; 900 लोग बेघर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड के दीमापुर जिले के बर्मा कैंप में रविवार को भीषण आग लग गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और करीब 900 लोग बेघर हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नगालैंड के दीमापुर में भीषण आग, एक की मौत; 900 लोग बेघर

दीमापुर, नौ अप्रैल नगालैंड के दीमापुर जिले के बर्मा कैंप में रविवार को भीषण आग लग गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और करीब 900 लोग बेघर हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बर्मा कैंप के ईस्ट ब्लॉक में दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग में पुआल के छप्पर वाले करीब 260 घर जलकर खाक हो गये।

अधिकारी ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला की आग में जलकर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने के कारण दमकल सेवा के कई कर्मी भी झुलस गए।

उन्होंने बताया कि आग से लगभग 900 लोग बेघर हो गए, जिनमें ज्यादातर मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग अभी भी लापता हैं।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की कई गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया, जिस पर तीन घंटे के बाद काबू पाया जा सका।

ईस्ट ब्लॉक में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट होने की खबर है।

2011 में इसी इलाके में आग लग गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).