Dharavi Fire: मुंबई के धारावी झुग्गी बस्ती इलाके में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
मुंबई, 22 फरवरी : मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि धारावी दमकल केंद्र के पास स्थित कमला नगर और शाहू नगर इलाकों में तड़के करीब सवा चार बजे कुछ झुग्गियों में आग लग गई.
नगर प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, “कम से कम 12 दमकल गाड़ियां, पानी के आठ टैंकर और अन्य दमकल वाहन आग बुझाने के अभियान में लगाए गए हैं.” यह भी पढ़ें: Gurugram: वकील की सहमति के बिना उनकी शादी के वीडियो के उपयोग पर यूट्यूब के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने कहा कि आग कुछ कच्चे मकानों तक सीमित है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस और बृह्नमुंबई महानगरपालिका व अन्य एजेंसियों के कर्मी मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है.
संबंधित खबरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान की आशंका
'Captain' Ashok Kharat Video: रिटायर्ड नेवी अधिकारी अशोक खरात के खिलाफ नासिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं के Sexual एक्सप्लोइटेशन और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार
Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक
Ladki Bahin Yojana E-KYC Update: लाड़की बहनों को ई-केवाईसी सुधार का आखिरी मौका, 31 मार्च तक न करने पर रुक सकती है किस्त
\