देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में कपड़ा बाजार में भीषण आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के मंगला हाट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हावड़ा (पश्चिम बंगाल), 21 जुलाई पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के मंगला हाट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बाजार में कई थोक और खुदरा कपड़े की दुकानें हैं, जहां कपड़ों का कारोबार होता है और आग में कई दुकानें जल गईं।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां मौके पर हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।’’
उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम अब भी जारी है।
आग से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

