Bangladesh Fire Video: बांग्लादेश के कपड़ा बाजार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलती दिखीं दुकानें
बांग्लादेश की राजधानी में सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक कपड़ा बाजार में मंगलवार को भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि सुबह छह बजकर करीब 10 मिनट पर बंगबाजार में आग लग गई, लेकिन किसी के हतातहत होने की खबर नहीं है.
ढाका, 4 अप्रैल : बांग्लादेश की राजधानी में सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक कपड़ा बाजार में मंगलवार को भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि सुबह छह बजकर करीब 10 मिनट पर बंगबाजार में आग लग गई, लेकिन किसी के हतातहत होने की खबर नहीं है.
अग्निशमन सेवा और नागरिक रक्षा नियंत्रण कक्ष के उप अधिकारी रफी अल फारूक के मुताबिक, दमकल की 47 इकाइयां आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही हैं. आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. अग्निशमन सेवा में मीडिया विभाग के अधिकारी अनवर-उल-इस्लाम डोलोन ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के दो मिनट के अंदर ही दमकल कर्मियों की एक इकाई मौके पर पहुंच गई थी. यह भी पढ़ें : एशिया की आर्थिक वृद्धि को मजबूती देंगे भारत और चीन: एडीबी
🚨
A big "fire" broke out in a clothing market called "Bangabazar" in Dhaka, which is the capital city of "Bangladesh".
Videos show that the fire was massive and many shops were destroyed. No one knows yet what caused the fire or if anyone got hurt.#Bangladeshfire pic.twitter.com/SHeUQZhLr3
— yogesh koundel (@bencher_middle) April 4, 2023
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने की खबर सुनकर दुकानों के मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये. उन्हें अपनी दुकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते देखा गया. बंगबाजार, देश के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है, जहां कपड़ों की टिन और लकड़ी से बनी दुकानें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

