Godhra Case: गुजरात पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गोधरा कांड का मुख्य आरोपी 19 साल बाद गिरफ्तार
गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में भीड़ द्वारा आग लगाए जाने के मामले के मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटुक को गोधरा शहर से गिरफ्तार किया गया है। करीब 19 साल पहले हुई इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हुई थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गांधीनगर: गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा स्टेशन (Godhra Station) पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन (Sabarmati Express Train) के एक कोच में भीड़ द्वारा आग लगाए जाने के मामले के मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटुक (Rafiq Hussain Bhatuk) को गोधरा शहर से गिरफ्तार किया गया है. करीब 19 साल पहले हुई इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हुई थी. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
पंचमहल जिले की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल (Leena Patil) ने कहा कि 51 वर्षीय भटुक आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जोकि पूरी साजिश में लिप्त था.भटुक पिछले करीब 19 साल से फरार था. यह भी पढ़े: 2002 गोधरा केस: SIT अदालत ने आरोपी याकूब पटालिया को उम्रकैद की सजा सुनाई
गोधरा कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:
गुजरात: 2002 के गोधरा कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
SP पंचमहल ने बताया, "साबरमती रेलवे हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटूक को कल गोधरा SOG ने गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे पुलिस गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी कर रही है। यह आरोपी 19 साल से भागता फिर रहा था। " pic.twitter.com/MOM8lgQGJ7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2021
पाटिल ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोधरा पुलिस ने रविवार रात को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सिग्नल फलिया के एक घर में छापेमारी की और भटुक को वहां से गिरफ्तार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

