देश की खबरें | वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। इस रेल मार्ग को लोहे की रॉड, गिट्टी और पत्थरों से बाधित किया गया था।

जयपुर, दो अक्टूबर उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। इस रेल मार्ग को लोहे की रॉड, गिट्टी और पत्थरों से बाधित किया गया था।

उत्तर पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा सोमवार सुबह चित्तौड़गढ़ जिले में रेल मार्ग बाधित करने की घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सामने आई।

उन्होंने बताया कि बदमाशों के खिलाफ चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रेल मार्ग पर लगाये गये अवरोधक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 सितंबर को इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था और यह घटना आज चित्तौड़गढ़ में प्रधानमंत्री की सार्वजनिक रैली से पहले सामने आई।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि "आज, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने अधिकारियो को बताया कि गंगरार और सोनियाणा के बीच रेल मार्ग पर दो फुट लंबी रॉड और कुछ गिट्टी और पत्थर डाले गए थे। यह रेलवे खंड उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर डिवीजन में और चित्तौड़गढ़ जिले के तहत आता है।’’

उन्होंने कहा कि ट्रेन के सतर्क लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और रास्ता साफ किया और यह भी सुनिश्चित किया कि कोई और बाधा न हो और उच्च अधिकारियों को सूचित किया।

उन्होंने कहा कि जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गंगरार पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

चित्तौड़गढ़ जीआरपी थानाधिकारी छोटूलाल ने बताया कि मामला भीलवाड़ा से करीब 40 किमी पहले सोनियाणा व गंगरार रेलवे स्टेशन के बीच का है। उनके मुताबिक, कुछ शरारती लोगों ने रेलवे लाइन के बीच में दो लोहे की कीले लगा दीं, पटरियों पर पत्थर रख दिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\