विदेश की खबरें | मैत्रीपाला सिरिसेना को 'ईस्टर संडे' को हुए हमले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए : पूर्व पुलिस प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को 2019 में 'ईस्टर संडे' को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जिसमें 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, पूर्व पुलिस प्रमुख पुजिथ जयासुंदरा ने हमले की जांच कर रही समिति से यह बात कही।

कोलंबो, 26 सितंबर श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को 2019 में 'ईस्टर संडे' को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जिसमें 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, पूर्व पुलिस प्रमुख पुजिथ जयासुंदरा ने हमले की जांच कर रही समिति से यह बात कही।

'ईस्टर संडे' के दिन 21 अप्रैल 2019 को स्थानीय इस्लामी कट्टरपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) से संबंधित नौ आत्मघामी बम हमलावरों ने सिलसिलेवार धमाके किए थे। इस दौरान, तीन गिरिजाघरों के साथ ही कई बड़े होटलों को निशाना बनाया गया था।

यह भी पढ़े | जापान अगले साल ओलंपिक के आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध: योशीहिदे सुगा.

इस हमले में 11 भारतीयों समेत 258 लोग मारे गए थे जबकि 500 से अधिक घायल हुए थे।

श्रीलंका की पुलिस ने हमले के संबंध में 200 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | जांच में कोरोना नेगेटिव निकले पाकिस्तानी नागरिक सऊदी की यात्रा कर सकते हैं: पाकिस्तान विदेश कार्यालय.

बाद में एनटीजे और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बीच संबंधों का खुलासा हुआ था।

'डेली मिरर लंका' ने अपनी खबर में कहा, निलंबित पुलिस महानिरीक्षक जयासुदंरा बृहस्पतिवार को जांच आयोग के समक्ष पेश हुए और उनसे सवाल किए गए।

अखबार ने जयासुंदरा के हवाले से कहा कि पूर्व पुलिस अधिकारी ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खुफिया जानकारी साझा की थी।

जयासुंदरा ने कहा कि सिरिसेना के भाई ने उन खुफिया जानकारियों को टेलीकॉम रिकॉर्ड से हटाना सुनिश्चित किया जोकि उन्होंने मुहैया करायी थी।

सिरिसेना के भाई उस समय ''मोबिटेल टेलीकॉम'' के अध्यक्ष थे।

जयासुंदरा ने जांच आयोग के समक्ष आरोप लगाया कि सिरिसेना ने उन्हें हमले की जिम्मेदारी लेने को कहा था और ऐसा करने पर उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से उच्च सरकारी पद की पेशकश भी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी