एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मैराज खान ने विश्व कप में स्कीट में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी निशानेबाज मैराज अहमद खान ने सोमवार को आईएसएसएफ विश्व कप में पुरूषों की स्कीट स्पर्धा में देश को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया ।

खेल की खबरें | मैराज खान ने विश्व कप में स्कीट में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता

चांगवन, 18 जुलाई भारत के अनुभवी निशानेबाज मैराज अहमद खान ने सोमवार को आईएसएसएफ विश्व कप में पुरूषों की स्कीट स्पर्धा में देश को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया ।

40 शॉट के फाइनल में उत्तर प्रदेश के 46 वर्ष के मैराज ने 37 का स्कोर करके कोरिया के मिंसु किम (36) और ब्रिटेन के बेन लीवेलिन (26) को पछाड़ा ।

दो बार के ओलंपियन और इस बार चांगवन में भारतीय दल के सबसे उम्रदराज सदस्य मैराज ने 2016 में रियो दि जिनेरियो विश्व कप में रजत पदक जीता था ।

इससे पहले अंजुम मुद्गिल , आशी चौकसी और सिफ्ट कौर सामरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता ।

कांस्य पदक के मुकाबले में उन्होंने आस्ट्रिया की शैलीन वाइबेल, एन उंगेरांक और रेबेका कोएक को 16 . 6 से हराया ।

भारत 13 पदक (पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य) जीतकर अभी भी पदक तालिका में शीर्ष पर है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).