देश की खबरें | मिजोरम में सामाजिक सद्भाव, शांति बनाए रखना नयी सरकार की प्राथमिकताएं : सपडांगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के गृह मंत्री के. सपडांगा ने सोमवार को कहा कि मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) की नयी सरकार की प्राथमिकता समाज में शांति और सद्भाव का माहौल बनाए रखना है।
आइजोल, 18 दिसंबर मिजोरम के गृह मंत्री के. सपडांगा ने सोमवार को कहा कि मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) की नयी सरकार की प्राथमिकता समाज में शांति और सद्भाव का माहौल बनाए रखना है।
सपडांगा ने कहा कि नयी सरकार राज्य के लोगों के लिए सुगम जीवन सुनिश्चित करने का भी प्रयास कर रही है।
उन्होंने गृह मंत्री के रूप में अपने पहले दौरे के दौरान यह बयान दिया।
सपडांगा ने आबकारी विभाग के मंत्री लालनघिंगलोवा हमार के साथ राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सैतुअल और ख्वाजॉल का दौरा किया।
गृह मंत्री ने कहा कि नयी सरकार लोगों के लिए सुगम जीवन सुनिश्चित करने के अलावा समाज में सद्भाव और शांति की भावना को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने लोगों और सुरक्षाबलों से सरकार के प्रयासों में समर्थन देने का आग्रह किया।
सपडांगा ने कहा कि सैतुअल, ख्वाजॉल और चम्फाई जिले अवैध गतिविधियों, विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी के गढ़ माने जाते हैं, क्योंकि इन जिलों की सीमा म्यांमा के साथ सटी हुई है।
उन्होंने कहा, ‘‘मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार, गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय नेताओं को सामूहिक स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)