देश की खबरें | कश्मीर में हिमपात के कारण प्रमुख राजमार्ग बंद, ऊंचाई वाले गांवों से संपर्क टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में कल रात हुयी भारी बारिश व हिमपात के बाद प्रमुख राजमार्ग बंद हो गये हैं जबकि ऊंचाई वाले गांवों से संपर्क टूट गया है। वहीं अधिकारियों ने सोमवार को कुछ जिलों में एहतियातन स्कूल बंद करने की घोषणा की है।

श्रीनगर/जम्मू, 14 नवंबर जम्मू कश्मीर में कल रात हुयी भारी बारिश व हिमपात के बाद प्रमुख राजमार्ग बंद हो गये हैं जबकि ऊंचाई वाले गांवों से संपर्क टूट गया है। वहीं अधिकारियों ने सोमवार को कुछ जिलों में एहतियातन स्कूल बंद करने की घोषणा की है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिन में आसमान में बादल छाये रहेंगे और बारिश होने तथा हिमपात होने की आशंका बनी रहेगी ।

अधिकारियों ने बताया कि सोनमर्ग और आसपास के इलाकों में बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया, जबकि रामबन जिले के चंदरकोट और बनिहाल के बीच भारी बारिश के कारण पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद कर दिया गया ।

जम्मू क्षेत्र के पुंछ एवं राजौरी तथा दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जोड़ने वाले मुगल रोड को पीर की गली और आसपास के क्षेत्रों में बर्फ जमा होने के बाद बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण बांदीपुरा-गुरेज मार्ग को भी बंद कर दिया गया है ।

अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम में पहली बार उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा, क्रालपोरा, पाजीपोरा और तंगधार इलाकों तथा बारामूला जिले के तंगमर्ग और मध्य कश्मीर के बडगाम के खानसाहिब सहित कई जगहों पर हिमपात हुआ है ।

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में भारी हिमपात हुआ है । उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में करीब छह इंच हिमपात दर्ज किया गया है जबकि गुरेज एवं माछिल में 12 इंच बर्फबारी हुयी है ।

अधिकारियों ने बताया कि भारी हिमपात के कारण दूरदराज के कई इलाके जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गए हैं ।

मौसम विभाग ने बताया कि मंलवार से शुक्रवार तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, जिसके बाद शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा हिमपात होने के आसार हैं ।

विभाग ने बताया कि 20 नवंबर तक किसी तरह के भारी हिमपात का पूर्वानुमान नहीं है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी