देश की खबरें | ‘मैं अटल हूं’ की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता पंकज त्रिपाठी और ‘मैं अटल हूं’ फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

लखनऊ, आठ जून अभिनेता पंकज त्रिपाठी और ‘मैं अटल हूं’ फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज उनके सरकारी आवास पर अभिनेता पंकल त्रिपाठी ने अपनी आगामी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की टीम के साथ शिष्टाचार भेंट की।’’

मुलाकात की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की गई।

‘मैं अटल हूं’ फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘मैं अटल हूं’ की टीम ने अपनी फिल्म और राज्य की राजधानी में उसकी शूटिंग की योजना पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

रवि जाधव निर्देशित ‘मैं अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली ने किया है।

अधिकारी ने बताया कि यह फिल्म इस साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now