देश की खबरें | बच्ची के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में : मुख्यमंत्री विजयन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में इस सप्ताह की शुरुआत में एक बच्ची को अगवा किए जाने के मामले में केरल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पल्लक्कड़ (केरल), दो दिसंबर केरल में इस सप्ताह की शुरुआत में एक बच्ची को अगवा किए जाने के मामले में केरल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस हफ्ते की शुरुआत में छह वर्षीय लड़की अपने भाई के साथ ट्यूशन से घर लौट रही थी तभी उसका अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन वह कोल्लम जिले में एक मैदान में मिली थी।
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि की और यहां कहा कि जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।
विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस विस्तार से जानकारी देगी।’’
मुख्यमंत्री और पुलिस ने हालांकि आरोपियों के बारे में ज्यादा विवरण नहीं दिया लेकिन मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि आरोपियों में एक स्थानीय दंपति और उनकी बेटी शामिल हैं।
विजयन ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस बल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस ने बेहतरीन जांच की जिससे कम समय में ही आरोपियों को हिरासत में लेने में मदद मिली।
मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के संबंध में पुलिस की आलोचना करने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस की भी आलोचना की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)