देश की खबरें | युवक को 'लिंग परिवर्तन' सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर में 20 वर्षीय युवक को कथित रूप से बिना उसकी सहमति के लिंग परिवर्तन सर्जरी के वास्ते अस्पताल ले जाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 21 जून मुजफ्फरनगर में 20 वर्षीय युवक को कथित रूप से बिना उसकी सहमति के लिंग परिवर्तन सर्जरी के वास्ते अस्पताल ले जाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, युवक को ओम प्रकाश द्वारा यहां एक निजी अस्पताल में लाया गया था, जो पिछले दो वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित एक महीने से अपने घर से लापता था।

यह भी पता नहीं है कि अस्पताल नियमित रूप से लिंग परिवर्तन सर्जरी करता है या नहीं।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह भी कहा था कि ओम प्रकाश करीब एक पखवाड़े पहले पीड़ित को अस्पताल लेकर आया था।

पीड़ित के पिता के मुताबिक, उनके बेटे ने हाल में अपनी मां को फोन कर कहा था कि वह एक निजी अस्पताल में है तथा उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में उन्हें सूचित किया।

ओम प्रकाश और निजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रजा फारूक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\