देश की खबरें | महोबा : किसानों ने राजमार्ग जामकर कृषि कानूनों का किया विरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में शनिवार को केंद्र सरकार के कृषि संबंधी तीन कानूनों के विरोध में बुंदेलखंड़ के किसानों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

महोबा (उप्र), 28 नवंबर महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में शनिवार को केंद्र सरकार के कृषि संबंधी तीन कानूनों के विरोध में बुंदेलखंड़ के किसानों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

कुलपहाड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप कुमार दुबे ने बताया कि "बुंदेलखंड़ किसान यूनियन (बीकेयू) की अगुआई में करीब पांच सौ किसानों ने शनिवार दोपहर में करीब एक बजे कुलपहाड़ कस्बे में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था, जिससे यातायात बाधित हो गया था।"

यह भी पढ़े | दिल्ली बॉर्डर पर डटे रहेंगे किसान, 2 लाख और Farmer पहुंचेंगे दिल्ली.

उन्होंने बताया कि "किसान केंद्र सरकार के हाल के कृषि संबंधी तीन कानूनों का वापस लेने की मांग कर रहे थे।"

एसएचओ ने बताया कि "अधिकारियों से बातचीत के बाद किसान नेताओं ने करीब दो घंटे बाद स्वतः जाम खोल दिया है। किसानों के साथ किसी तरह का कोई टकराव नहीं हुआ है।"

यह भी पढ़े | Farmer’s Protest: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- आंदोलन छोड़ें, हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार- पॉलिटिकल पार्टी किसानों के नाम राजनीति न करें.

बुंदेलखंड़ किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि "कर्ज और मर्ज से जूझ रहे बुंदेलखंड़ के किसान वैसे भी रोजाना आत्महत्या कर रहे हैं, यदि ये कानून लागू हो गए तो किसान सामूहिक आत्महत्या करने के लिए बाध्य होंगे।"

उन्होंने दावा किया कि "आज के प्रदर्शन में करीब डेढ़ हजार किसानों ने हिस्सा लिया और अनवरत कृषि संबंधी नए कानूनों को वापस लिए जाने तक विरोध किया जाता रहेगा।"

शर्मा ने कहा कि "अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए देश का किसान एकजुट है। किसी भी दशा में किसान विरोधी कानून लागू नहीं होने दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि "शांति पूर्ण प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों पर शुक्रवार को केंद्र सरकार के इशारे पर खट्टर सरकार की पुलिस ने सिंघू सीमा पर ज्यादती की है। किसानों पर पानी की बौछारें, आंसू गैस गोले और लाठियां भांजकर अपनी किसान विरोधी सोच उजागर की है।"

उधर, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने 'पीटीआई-' को बताया कि "फतेहपुर जिले से आज शाम करीब एक सौ किसानों का जत्था निजी वाहनों से दिल्ली कूच कर रहा है जो वहां पंजाब और हरियाणा के किसानों के प्रदर्शन में हिस्सा लेगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास