जरुरी जानकारी | महिंद्रा की बिक्री अगस्त में नौ प्रतिशत बढ़कर 76,755 इकाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा की अगस्त में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 76,755 इकाई हो गई।
नयी दिल्ली, दो सितंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा की अगस्त में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 76,755 इकाई हो गई।
मोटर वाहन विनिर्माता की अगस्त 2023 में थोक बिक्री 70,350 इकाई रही थी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बयान में कहा, घरेलू बाजार में बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 43,277 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल अगस्त में यह 37,270 इकाई थी।
कंपनी का कुल निर्यात अगस्त में 26 प्रतिशत बढ़कर 3,060 इकाई हो गया, जो एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 2,423 इकाई था।
एमएंडएम के अनुसार, अगस्त में उसकी ट्रैक्टर की कुल बिक्री सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 21,917 इकाई रही, जो अगस्त 2023 में 21,676 इकाई थी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (कृषि उपकरण क्षेत्र) हेमंत सिक्का ने कहा, ‘‘ आने वाले त्योहारों, सामान्य से बेहतर मानसून, खरीफ की अच्छी फसल और किसानों के लिए अनुकूल व्यापार शर्तों से ट्रैक्टर उद्योग की वृद्धि को बढ़ावा मिलने की संभावना है।’’
निहारिका
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

