महिंद्रा ने 57 मिनट में एक्सयूवी 700 के लिए 25,000 बुकिंग हासिल की
महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी नई पेशकश एक्सयूवी 700 के लिये बुकिंग प्रक्रिया शुरू होने के केवल 57 मिनट में 25,000 वाहन की बुकिंग हो गयी.
नयी दिल्ली, 7 अक्टूबर : महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी नई पेशकश एक्सयूवी 700 के लिये बुकिंग प्रक्रिया शुरू होने के केवल 57 मिनट में 25,000 वाहन की बुकिंग हो गयी. कंपनी ने नए उत्पाद की पहली 25,000 इकाइयों के लिए शुरुआती कीमतों की घोषणा की थी. इसके अनुसार यह 11.99 लाख रुपये से 22.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी. नए मूल्य के साथ अगले दौर की बुकिंग अब आठ अक्टूबर को सुबह 10 बजे खुलेगी.
वाहन की कीमत अब 12.49 लाख रुपये से 22.99 लाख रुपये के बीच रखी गई है. महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ (वाहन इकाई) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘हमने आज सुबह 10 बजे बुकिंग खोली. हम प्रतिक्रिया के लिए आभारी हैं, वास्तव में हम रोमांचित हैं कि हमें इसके शुरू होने से 57 मिनट के रिकॉर्ड समय में 25,000 एक्सयूवी 700 के लिए बुकिंग प्राप्त हुई हैं.’’ यह भी पढ़ें : Facebook, WhatsApp और Instagram की सेवाएं कई घंटों बाद फिर से हुईं शुरू, पूरी दुनिया में कल हुआ था डाउन
एक्सयूवी 700 डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ आता है. यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ और पांच और सात सीटर क्षमता में उपलब्ध है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2021 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

