एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा की अप्रैल महीने में कुल थोक बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 70,471 इकाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा की अप्रैल महीने में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 70,471 इकाई हो गयी।

जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा की अप्रैल महीने में कुल थोक बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 70,471 इकाई

नयी दिल्ली, दो मई महिंद्रा एंड महिंद्रा की अप्रैल महीने में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 70,471 इकाई हो गयी।

कंपनी की अप्रैल 2023 में कुल थोक बिक्री 62,294 इकाई रही थी।

बयान के अनुसार, मोटर वाहन प्रमुख की घरेलू बाजार में यात्री वाहन बिक्री पिछले महीने 18 प्रतिशत बढ़कर 41,008 इकाई हो गई, जो अप्रैल 2023 में 34,698 इकाई थी। पिछले महीने कुल निर्यात दो प्रतिशत बढ़कर 1,857 इकाई हो गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 1,813 इकाई था।

कंपनी ने कहा कि अप्रैल 2024 में उसकी ट्रैक्टर बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 37,039 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 36,405 इकाई थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, ‘‘ मंडी में अच्छी आवक के साथ सरकारी गेहूं खरीद जोरों पर है, जिससे ग्रामीण नकदी प्रवाह स्वस्थ बना हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने में सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश और त्योहारों के बारे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान से ग्रामीण क्षेत्र में सकारात्मकता लाने में मदद मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).