एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा की जून में कुल बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 78,969 इकाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा की जून में कुल बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 78,969 इकाई हो गई।

जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा की जून में कुल बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 78,969 इकाई

नयी दिल्ली, एक जुलाई महिंद्रा एंड महिंद्रा की जून में कुल बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 78,969 इकाई हो गई।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि यात्री वाहन खंड में पिछले महीने घरेलू बाजार में उसके यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 47,306 इकाई हो गई, जो जून 2024 में 40,022 इकाई थी।

एमएंडएम ने कहा कि घरेलू तिपहिया वाहनों की बिक्री 8,454 इकाई रही, जो पिछले साल जून में बेची गई 6,180 इकाई की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है।

जून में कुल निर्यात सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 2,634 इकाई हो गया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के मोटर वाहन प्रभाग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा, ‘‘ यह तिमाही हमारे लिए बहुत सकारात्मक रही..’’

कंपनी के अनुसार, जून में उसकी कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू और निर्यात) एक साल पहले की 47,319 इकाइयों से 13 प्रतिशत बढ़कर 53,392 इकाई हो गई। घरेलू बाजार में ट्रैक्टर की बिक्री पिछले महीने 13 प्रतिशत बढ़कर 51,769 इकाई हो गई, जबकि जून 2024 में यह 45,888 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).