जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री जनवरी में 37 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की कुल वाहन बिक्री जनवरी, 2023 में 37 प्रतिशत बढ़कर 64,335 इकाई पर पहुंच गयी।

मुंबई, एक फरवरी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की कुल वाहन बिक्री जनवरी, 2023 में 37 प्रतिशत बढ़कर 64,335 इकाई पर पहुंच गयी।

कंपनी ने बुधवार को बयान कहा कि उसने पिछले साल जनवरी में 46,808 इकाइयां बेची थीं।

इसके कुल यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री पिछले महीने 65 प्रतिशत बढ़कर 33,040 इकाई हो गई। जनवरी, 2022 में यह आंकड़ा 19,646 इकाई रहा था।

एमएंडएम की पिछले महीने क्रैश सेंसर और एयरबैग ईसीयू की आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के बावजूद यूटिलिटी (उपयोगिता) वाहनों की बिक्री 66 प्रतिशत बढ़कर 32,915 इकाई हो गई। जनवरी, 2022 में यह 19,848 इकाई रही थी।

इस दौरान उसकी घरेलू वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 21,111 इकाई से तीन प्रतिशत बढ़कर 21,724 इकाई रही।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (वाहन खंड) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘हमारे उपयोगिता वाहनों में 66 प्रतिशत की वृद्धि हुई और हमारी समग्र वृद्धि 37 प्रतिशत रही। हम गतिशील आपूर्ति श्रृंखला की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी