नयी दिल्ली, छह दिसंबर घरेलू वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले साल जनवरी से अपने यात्री एवं वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी।
कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि वाहनों की कीमतों में यह वृद्धि उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से की जा रही है। मुद्रास्फीति और जिंसों के दाम बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ गई है।
कंपनी ने कहा कि उसने इस लागत वृद्धि का बड़़ा बोझ अपने ऊपर लेने की कोशिश की है लेकिन इसका कुछ हिस्सा अब ग्राहकों पर भी डाला जाएगा।
महिंद्रा ने कहा कि उसके यात्री एवं वाणिज्यिक मॉडलों के आधार पर कीमतों में वृद्धि अलग-अलग सीमा तक की जाएगी।
इसके पहले कई अन्य वाहन विनिर्माता भी अगले साल से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY