जरुरी जानकारी | महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स का पहली तिमाही में नुकसान घटकर 21.38 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लि. ने शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध घाटा 32.37 करोड़ रुपये राह था।
महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लि. ने शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध घाटा 32.37 करोड़ रुपये राह था।
उसने कहा कि 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय 418.29 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 325.20 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा, ‘‘निदेशक मंडल ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। जिसका मतलब है कि दो इक्विटी शेयरों के लिए 1 बोनस इक्विटी शेयर मिलेगा।’’
महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी कविंदर सिंह ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर से उत्पन्न हुई चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद कंपनी ने तिमाही के दौरान मजबूत प्रदर्शन किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)