देश की खबरें | महिला समृद्धि योजना जल्द शुरू होगी, प्रत्येक पात्र महिला को इसका लाभ मिलेगा : रेखा गुप्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि महिला समृद्धि योजना जैसी व्यापक योजना को लागू करने के लिए 100 दिन का समय पर्याप्त नहीं है और उन्होंने आश्वासन दिया कि इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला को मिलेगा।

नयी दिल्ली, 30 मई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि महिला समृद्धि योजना जैसी व्यापक योजना को लागू करने के लिए 100 दिन का समय पर्याप्त नहीं है और उन्होंने आश्वासन दिया कि इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला को मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों के लिए अपने ‘‘विकसित दिल्ली संकल्प पत्र’’ में गरीब परिवारों की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत 2,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था।

दिल्ली मंत्रिमंडल ने इस योजना को लागू करने के लिए 5,100 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी थी।

गुप्ता ने इस योजना के कार्यान्वयन के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि महिला समृद्धि योजना जैसी व्यापक योजना के कार्यान्वयन के लिए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है।’’

दिल्ली की भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘हमें दिल्ली की महिलाओं तक एक पूर्ण योजना के साथ पहुंचना है, जिनकी पात्रता की जांच की जाएगी और इसके लिए पंजीकृत किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत महिला लाभार्थियों को हर महीने पैसा मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि कोई भी महिला छूटे। यह योजना शुरू होगी और प्रत्येक पात्र महिला को इसका लाभ मिलेगा।’’

पूर्व में, आम आदमी पार्टी (आप) ने सवाल किया था कि सत्तारूढ़ भाजपा महिलाओं को 2,500 रुपये देने के अपने वादे को कब पूरा करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज