देश की खबरें | महेश कुमार गौड़ ने तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बी महेश कुमार गौड़ ने रविवार को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष का पदभार संभाला।
हैदराबाद, 15 सितंबर बी महेश कुमार गौड़ ने रविवार को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष का पदभार संभाला।
गौड़ को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के स्थान पर कांग्रेस की तेलंगाना इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।
यहां राज्य कांग्रेस के मुख्यालय गांधी भवन में गौड़ के टीपीसीसी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के मौके पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, तेलंगाना में पार्टी मामलों की एआईसीसी प्रभारी दीपा दास मुंशी और पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।
पिछड़े वर्ग के नेता गौड़ को छह सितंबर को मुख्यमंत्री रेड्डी की जगह टीपीसीसी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
रेड्डी को वर्ष 2021 में टीपीसीसी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और पिछले साल दिसंबर में वह मुख्यमंत्री बने थे।
गौड़ तीन दशकों से अधिक समय तक कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और वह पार्टी में उच्च पदों पर रहे हैं।
वर्ष 1966 में जन्मे गौड़ 1986 से 1990 के बीच अपने पैतृक निजामाबाद जिले में कांग्रेस की छात्र शाखा ‘नेशनल स्टूडेन्टस यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) के अध्यक्ष रहे और 2016 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के महासचिव बने थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)