देश की खबरें | महेश भट्ट और अमायरा दस्तूर ने लवीना लोध के आरोपों को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने अभिनेत्री एंव मॉडल लवीना लोध के उन दावों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि दोनों कथित तौर पर बॉलीवुड में मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई,24 अक्टूबर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने अभिनेत्री एंव मॉडल लवीना लोध के उन दावों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि दोनों कथित तौर पर बॉलीवुड में मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा हैं।

लोध ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि वह भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल की पत्नी हैं।

यह भी पढ़े | सीलमपुर-शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान बोले CM केजरीवाल- 303 करोड़ के फ्लाईओवर को 250 करोड़ में किया पूरा, ईमानदार सरकार ने जनता के 53 करोड़ रुपए बचाए.

उन्होंने दावा किया कि सभरवाल मादक पदार्थ खरीद कर भट्ट, दस्तूर और अभिनेत्री सपना पब्बी को उनकी आपूर्ति करता था।

वीडियो में लोध ने यह भी दावा किया कि जब उसने सभरवाल से तलाक लेने की बात की तो भट्ट ने उसका उत्पीड़न भी किया।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महबूबा मुफ्ती को राष्ट्रविरोधी बयान देने के लिए फटकारा.

वीडियो में लोध ने कहा,‘‘ अगर आप उनके नियम से नहीं चलोगे तो वह आपके जीवन में मुश्किलें पैदा करेंगे। महेश भट्ट ने बहुत से लोगों को काम से दूर रख कर उनकी जिंदगियां बर्बाद की हैं। वह एक फोन कॉल करते हैं और इंसान अपनी नौकरी खो देता है।’’

उन्होंने कहा,‘‘जब से मैंने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है, वह मेरे घर में घुसने और मुझे इस घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।’’

इस वीडियो के सामने आने के बाद शुक्रवार देर शाम भट्ट के वकील ने एक बयान जारी किया जिसे भट्ट के बैनर ‘विशेष फिल्म्स’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डाला गया है।

बयान में कहा गया,‘‘ लवीना लोध की ओर से जारी किए गए वीडियो के संदर्भ में, हम अपने मुवक्किल महेश भट्ट की ओर से आरोपों को खारिज करते हैं।’’

बयान में कहा गया,‘‘ ऐसे आरोप न केवल गलत हैं और मानहानि करने वाले हैं बल्कि कानून में इनके गंभीर परिणाम हैं। हमारे मुवक्किल कानून के अनुरूप कदम उठाएंगे’’

वहीं दस्तूर ने भी अपने वकील के जरिए लोध के आरोपों को खारिज किया है।

उन्होंने दावों को,‘‘ एकदम गलत, निराधार और दुर्भावनापूर्ण करार दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\