देश की खबरें | महाराष्ट्र का पानी और वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना फडणवीस के सत्ता में रहते गुजरात गई: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने वेदांता-फॉक्सकॉन की सेमीकंडक्टर परियोजना के गुजरात जाने को लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर रविवार को निशाना साधा।

नासिक,18 सितंबर कांग्रेस ने वेदांता-फॉक्सकॉन की सेमीकंडक्टर परियोजना के गुजरात जाने को लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर रविवार को निशाना साधा।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने आरोप लगाया कि जब फडणवीस मुख्यमंत्री (2014 से 2019) थे तब राज्य के पानी को पड़ोसी राज्य की तरफ मोड़ा गया था।

पटोले ने नासिक में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस राज्य में होने वाले नगर निगम चुनाव अकेले लड़ेगी ।

पटोले ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में सत्ता में आने के बाद ई-डी (एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडवीस) सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति रोक दी। हम अन्य पिछड़ा वर्ग पर बैंथिया समिति की रिपोर्ट को नहीं मानते। केन्द्र को जाति आधारित गणना करानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ फडणवीस 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री थे। उस अवधि में महाराष्ट्र का जल गुजरात की ओर मोड़ा गया। अब उनके कार्यकाल में वेदांता जैसी बड़ी परियोजना गुजरात चली गई। हमारा मानना है कि महाराष्ट्र के उद्योगों को महाराष्ट्र में ही रहना चाहिए कहीं और नहीं जाना चाहिए।’’

वह पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा उत्तर महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए यहां आए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ई-डी सरकार लोकतंत्र विरोधी सरकार है और यह ज्यादा नहीं चलेगी। लोग सब देख रहे हैं कि राज्य उन्नति कर रहा है या गर्त में जा रहा है। कांग्रेस जनता के लिए लड़ रही है और लोगों के लिए ही सत्ता चाहती है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तमाम तरह के आरोप लगा रही है लेकिन यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है जो इस बात का संकेत है कि देश में परिदृश्य बदल रहा है।

नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग थी। कांग्रेस की पुणे इकाई ने घोषणा की है कि वह आगामी नगर निगम चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी की पुणे शहर जिला समिति की रविवार को कांग्रेस भवन में बैठक हुई। मुंबई, पुणे, नासिक और कई अन्य जिलों में आने वाले महीनों में नगर निकाय चुनाव होने हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका