देश की खबरें | महाराष्ट्र के शिरडी हवाईअड्डे को मिला रात में लैंडिंग का लाइसेंस: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के अहमदनगर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी शिरडी स्थित हवाईअड्डे को बृहस्पतिवार को नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से रात में विमानों के उतरने का लाइसेंस मिल गया है।

मुंबई, 16 फरवरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के अहमदनगर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी शिरडी स्थित हवाईअड्डे को बृहस्पतिवार को नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से रात में विमानों के उतरने का लाइसेंस मिल गया है।

इस कदम से शहर में संपर्क सुविधा और मजबूत होगी। ज्ञात हो कि शिरडी में साईं बाबा को समर्पित एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। यह शहर मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का भी हिस्सा है। अब वंदे भारत सेवा भी यहां के लिए उपलब्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में इसका उद्घाटन किया था।

फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘साईभक्तों और महाराष्ट्र के लिए अच्छी खबरों की हैट्रिक! समृद्धि महामार्ग, वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब हमारे शिरडी हवाईअड्डे को आज सुबह डीजीसीए से ‘नाइट लैंडिंग’ का लाइसेंस मिल गया है।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एयरलाइंस द्वारा मार्च/अप्रैल 2023 से रात की उड़ानें शुरू किए जाने की उम्मीद है। वर्तमान में इस हवाई अड्डे से 13 उड़ानें संचालित होती हैं। अब और उड़ानें जोड़े जाने की उम्मीद है।’’

फडणवीस ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि 2017 में जब ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा शुरू हुआ था तो वह (राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में) शीर्ष पर थे और जब इसे रात में लैंडिंग करने लाइसेंस प्राप्त हुआ है तो राज्य सरकार का नेतृत्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके आग्रह पर तेजी से कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि इससे शिरडी की यात्रा आसान होगी आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक वृद्धि भी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी