चेन्नई, 22 जनवरी गत चैंपियन महाराष्ट्र और पिछले सत्र के उपविजेता हरियाणा ने सोमवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों में सोमवार को पांच और चार स्वर्ण पदक जीतने के साथ तालिका में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की।
मेजबान तमिलनाडु ने छह स्वर्ण के साथ पदक तालिका में अपना दबदबा कायम रखा। उसने साइक्लिंग वेलोड्रोम में दो स्वर्ण पदक जीते।
महाराष्ट्र ने जिम्नास्टिक और योगासन में दो-दो स्वर्ण और तलवारबाजी में एक स्वर्ण पदक जीता।
हरियाणा ने जूडो और तलवारबाजी में एक-एक स्वर्ण पदक जीतने के अलावा, कबड्डी स्वर्ण में सूपड़ा साफ किया।
जुडोका मेहेरुदक मकवाना (52 किग्रा) और शाहीन दरजादा (57 किग्रा) ने रविवार को जीते गए स्वर्ण पदक में दो और स्वर्ण जोड़े जिसके बाद गुजरात तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया।
तेलंगाना ने जिमनास्टिक और साइकिलिंग में एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया।
जिमनास्ट आर्यन दावंडे ने कलात्मक ऑल-राउंड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन से महाराष्ट्र के लिए स्वर्ण पदक की शुरुआत की, जबकि संयुक्ता काले ने लड़कियों की लयबद्ध ऑल-राउंड प्रतियोगिता में कुल 102.75 अंक हासिल कर खिताब जीता।
रुद्राक्षी भावे ने योगासन में लड़कियों की कलात्मक एकल श्रेणी में महाराष्ट्र के लिए दमदार प्रदर्शन किया। रोहन तायडे ने लड़कों के कलात्मक एकल में स्वर्ण पदक जीता।
इससे पहले तलवारबाजी में माही अराडवाड ने लड़कियों के एपी फाइनल में हरियाणा की अनुप्रिया पर 15-11 की जीत के साथ राज्य के लिए दिन का पांचवां स्वर्ण पदक जीता।
हरियाणा ने कबड्डी में दोनों स्वर्ण जीते। लड़कों की टीम ने फाइनल में राजस्थान को 43-28 से हराया, जबकि लड़कियों ने तमिलनाडु को 40-33 से हराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY